ऊधम सिंह नगर स्थित भारतीय विद्या मंदिर स्कूल में तंबाकू विरोधी और नशे के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 3 गर्ल्स पंजाब बटालियन द्वारा इस जागरूकता प्रोग्राम का आयोजन किया गया। पॉलिटेक्निक कॉलेज के आसपास के इलाके में 30 एनसीसी कैडेट्स ने जागरूकता प्रोग्राम का आयोजन किया। इसके साथ खालसा स्कूल की 20 एनसीसी कैडेट्स ने भी हिस्सा लिया। कैडेट्स ने कमांडिंग अफसर जेएस बाली, एएनओ गीता मिश्रा, एएनओ अमरजीत कौर की देखरेख में इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कैडेट्स ने स्लम एरिया के लोगों के साथ बातचीत कर नशे के प्रभावों के बारे में जानकारी दी। साथ ही उन्हें नशों से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। बैनर्स और होर्डिंग्स के जरिए लोगों को जागरूक किया। स्कूल प्रिंसिपल बंदना सेठी ने एनसीसी कैडेट्स द्वारा आयोजित की इस कैंपेन की सराहना की। उन्होंने स्टूडेंट्स को इस तरह के जागरूकता कार्यक्रमों का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित किया।
नशे के खिलाफ लोगों को अवेयर करते एनसीसी कैडेट्स।