पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • सरपंच बोले शाहकोट इलेक्शन में कर रहा हूं काम, किसी ने साजिशन फंसाया

सरपंच बोले-शाहकोट इलेक्शन में कर रहा हूं काम, किसी ने साजिशन फंसाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाब की सत्ता में आने के बाद इललीगल रेत माइनिंग में कांग्रेसी नेताओं का नाम थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को फॉरेस्ट डिपार्टमेंट ने गांव गोबिंद वाल एरिया में इललीगल माइनिंग का एक केस पकड़ा है। मौके पर एसीपी ईस्ट गुरप्रीत सिंह भी पहुंचे। यहां पर माइनिंग के लिए इस्तेमाल की जा रही दो पोकलेन मशीन का पकड़ा गया है। पुलिस को मौके पर देखते माइनिंग कर रहे कुछ लोग फरार होने में कामयाब रहे। फॉरेस्ट डिपार्टमेंट ने पुलिस को गांव चूहड़पुर के कांग्रेसी सरपंच मंदीप सिंह और ठेकेदार राजकुमार के खिलाफ इललीगल माइनिंग करने की शिकायत पुलिस को दी है। सूत्रों की मानें तो सरपंच मंदीप सिंह सत्ताधारी पार्टी के एमएलए के करीबी बताए जाते हैं। इसलिए पुलिस भी मामले की जांच करने के बहाने कर रही है।

इस मामले में फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर जरनैल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके डिपार्टमेंट की जमीन गांव गोविंदवाल के रकबा दरिया में पड़ती है। शनिवार को उन्हें सूचना मिली कि उनके डिपार्टमेंट की जमीन से इललीगल तरीके से माइनिंग चल रही है। सरपंच मंदीप सिंह, ठेकेदार राजकुमार और इनके कुछ साथियों द्वारा दो पोकलेन मशीन लगाकर माइनिंग की जा रही थी। जैसे उनकी टीम मौके पर पहुंची माइनिंग कर रहे लोग अपने व्हीकल लेकर फरार हो गए। जरनैल सिंह और ब्लॉक ऑफिसर बलवीर सिंह की तरफ से थाना लाडोवाल पुलिस को इललीगल माइनिंग के तहत मामला दर्ज करने की शिकायत दी है।

इललीगल तरीके से रेत निकाल रही पोकलेन मशीन को कब्जे में लेते पुलिस और फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के अफसर।

अपना तो कोई लेना-देना नहीं

अपना तां कोई लेना-देना नहीं, ना मेरी कोई जमीन है। आपना नां ता ऐवें बरती जांदे ने। मेरे कौल ता कोई मशीन नहीं, रेता हथा नां थोड़े पटूंगा। मैं ता इक हफ्ते तो शाहकोट वोटा च तुरियां फिरदां हां। ऐवें गलत करके मेरा नाम लिता हुण। मैं वी हुणे पुलिस अफसर नाल गल करदां हां। मंदीप सिंह, सरपंच

विभाग के अधिकारियों से करवाएंगे जांच

हमने सरंपच मंदीप सिंह और ठेकेदार राजकुमार के खिलाफ लिखित शिकायत दे दी है। अब पुलिस माल विभाग से जमीन एरिया की जांच करवाने की बात कर रही है। हमने शिकायत तभी दी है अगर हमें पक्का पता है कि जमीन फॉरेस्ट डिपार्टमेंट की है। पुलिस अधिकारी अब अंधेरा होने की बात कह चले गए हैं। अब सुबह माल विभाग के अफसरों से जांच करवाएंगे। जरनैल सिंह, रेंज अफसर फॉरेस्ट

पुलिस कार्रवाई जरूर होगी

मामले की जांच चल रही है, क्योंकि इस एरिया में सरकारी तौर पर रेत निकालने की खड्ड अलॉट हुई थी। इसलिए रेवन्यू डिपार्टमेंट से यह जानकारी लेना जरूरी है कि क्या सही जगह से रेत निकाला जा रहा था। अगर ऐसा नहीं हुआ तो पुलिस कार्रवाई जरूर होगी। सुखचैन सिंह गिल, सीपी

खबरें और भी हैं...