पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • कन्फेक्शनरी में देर रात लगी आग, सारा सामान जला

कन्फेक्शनरी में देर रात लगी आग, सारा सामान जला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना | फोकल प्वाइंट इलाके में स्थित कनफेक्शनरी में शुक्रवार देर रात आग लग गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक अंदर पड़ा सारा सामान जल कर राख हो गया था। आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल सका है। आशंका जताई जा रही है कि शार्ट-सर्किट से आग लगी है। जानकारी देते 33 फुटा रोड अजीत सिंह कालोनी में स्थित खालसा कनफेक्शनरी के मालिक बख्शीश सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात वह रोजाना की तरह दुकान बंद कर घर गया था। रात करीब डेढ़ बजे पता चला कि दुकान में आग लग गई है। बख्शीश सिंह ने बताया कि आग से उसका करीब डेढ़ लाख रुपए का नुकसान हो गया है।

खबरें और भी हैं...