लुधियाना | धार्मिक स्थान पर माथा टेकने जा रही महिला का पर्स बाइक सवार स्नेचरों ने छीन लिया। पर्स में गोल्ड के गहने, मोबाइल और जरूरी डॉक्यूमेंट थे। पीड़िता गली नंबर सात फील्ड गंज की रहने वाली गीता रानी है। थाना डिवीजन नंबर दो पुलिस ने गीता रानी की शिकायत पर नामालूम आरोपियों पर मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में गीता ने बताया कि 18 मई शाम को वह अपनी बहू ज्योति के साथ धार्मिक स्थान पर माथा टेकने जा रही थी। रास्ते में बाइक सवार स्नेचरों ने उसका पर्स छीन लिया।