पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • ट्रैक पार कर रहा कारोबारी ट्रेन की चपेट में आया, मौत

ट्रैक पार कर रहा कारोबारी ट्रेन की चपेट में आया, मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना | मॉडल हाउस के एक कारोबारी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हरजीत सिंह गिल रोड पर फ्लैक्स की पाइपलाइन बनाने का काम करता था। साले मनदीप सिंह ने बताया कि वे जीजा की तलाश में दोपहर को धूरी लाइन पर पहुंचे तो वहां उनकी लाश पड़ी थी। उसने बताया कि उसके जीजा का काम गिल रोड के नजदीक इन्हीं लाइनों के आसपास था। अकसर वहीं पर कार-बाइक खड़ी कर मार्केटिंग करते थे। हरजीत की आठ साल की एक बेटी और पांच साल का एक बेटा है। मौके पर थाना जीआरपी के एएसआई सुखदेव सिंह ने बताया कि लाश को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। रविवार को मृतक का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। मनदीप सिंह के बयान पर कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...