पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

100 ग्राम हेरोइन समेत 3 गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दोराहा| पुलिस ने 100 ग्राम हेरोइऩ समेत इनोव सवार तीन नौजवानों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान रजिंदर कुमार निवासी नंदपुरी कालोनी नूरवाला रोड लुधियाना, दीपक भल्ला निवासी न्यू बसंत विहार नूरवाला रोड लुधियाना, अमन शर्मा निवासी नंदपुरी कालोनी नूरवाला रोड लुधियाना के तौर पर हुई। जानकारी के अनुसार एएसआई तेजा सिंह की अगुवाई में पुलिस पार्टी ने फर्स्ट एड पोस्ट दोराहा के पास नाकाबंदी की हुई थी तो गोल्डन रंग की इनोवा कार को शक के आधार पर रोका गया। तलाशी लेने पर रजिंदर कुमार से 40 ग्राम हेरोइन, दीपक भल्ला से 30 ग्राम और अमन शर्मा से 30 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करके पूछताछ की जा रही थी।

खबरें और भी हैं...