मुल्लांपुर दाखा| केंद्र की मोदी सरकार और पंजाब की कैप्टन सरकार की ओर से चुनाव लोगों के साथ किए वादों को पूरा न करने के खिलाफ 23 मई को लुधियाना में दिए जाने वाले पोल खोल हल्ला बोल धरनों की कामयाबी के लिए कुल हिंद किसान सभा, कुल हिंद खेत मजदूर यूनियन और सीटू की जत्थेबंदियों ने अनाज मंडी में मीटिंग की। इसे सीपीआईएम के प्रदेश स्तरीय नेता बसंत सिंह बड़ैच, बलदेव सिंह लताला, साथी सतनाम सिंह बड़ैच, जगदीश चंद और बलबीर सिंह ने संबोधित किया।