पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • नई पुरानी गाड़ियों की आरसी समेत सभी काम ऑनलाइन

नई-पुरानी गाड़ियों की आरसी समेत सभी काम ऑनलाइन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मिनिस्ट्री ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाईवेज की तरफ से रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी दफ्तर लुधियाना में वाहन-4 सॉफ्टवेयर सोमवार से शुरू कर दिया गया है। इस सॉफ्टवेयर के जरिए अब लोग नए-पुराने वाहनों की आरसी, नए वाहनों की रजिस्ट्रेशन, टैक्स, पासिंग आदि काम ऑनलाइन करवा सकेंगे। आरटीए अफसर लवजीत कलसी ने बताया कि वाहन-4 पोर्टल के जरिए अब अलग-अलग सीरीज में वाहन रजिस्टर्ड नहीं होंगे, सिर्फ एक ही सीरिज सभी के लिए होगी। सोमवार से जी-डब्ल्यू सीरिज में वाहन रजिस्टर्ड किए जा रहे हैं। वाहनों के काम के लिए लोगों को parivahan.gov.in पोर्टल पर जाकर आवेदन करने होंगे।

फर्जी रजिस्ट्रेशन वाले वाहन पकड़े जाएंगे

पोर्टल का सबसे बड़ा फायदा ये होगा कि अब फर्जी रजिस्ट्रेशन कराने वाला कोई भी वाहन बच नहीं सकेगा। सॉफ्टवेयर से एक क्लिक पर ही किसी भी वाहन की पूरी जानकारी मिल जाएगी। जैसे वाहन का पहली बार इंश्योरेंस कब हुआ, वाहन कितनी बार बेचा या खरीदा गया आदि। सॉफ्टवेयर में जिले भर में बिक्री होने वाले सभी वाहनों का डाटा अपलोड हो चुका है।

ऐसे काम करेगा पोर्टल

अब तक व्हीकल रजिस्ट्रेशन की सारी फाइलें फिजिकली मूव करती थी। व्हीकल डीलर्स के ऑफिस से एक मुलाजिम फाइलें लेकर आरटीए दफ्तर जाता था। आरटीए के साइन के बाद आरसी बनती है। नए सॉफ्टवेयर में व्हीकल बेचने वाला डीलर ऑनलाइन आरटीए ऑफिस में सब कुछ भेज देगा। ऑनलाइन अप्रूवल के बाद आरसी का प्रिंट वाहन मालिक को दे दिया जाएगा। इसके अलावा लोग पुरानी गाड़ी खरीदते समय पेपर ऑनलाइन ट्रांसफर करा सकेंगे।

खबरें और भी हैं...