लुधियाना| पंजाब रोडवेज की बसें सूबे भर में 22 मई रात 12 बजे से 23 मई रात 12 बजे को बंद रहेगी, क्योंकि पंजाब रोडवेज मुलाजिमों मांगों को लेकर 24 घंटों की हड़ताल करने जा रहे हैं। ये फैसला पंजाब रोडवेज मुलाजिमों की साझी एक्शन कमेटी के आह्वान पर मुलाजिमों की तरफ से लिया गया है।