पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • पंजाबी साहित्य अकादमी चुनाव : प्रेसिडेंट बने प्रो.रविंदर भट्ठल

पंजाबी साहित्य अकादमी चुनाव : प्रेसिडेंट बने प्रो.रविंदर भट्ठल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना| पंजाबी साहित्य अकादमी के चुनाव के लिए मतदान व मतगणना प्रक्रिया रविवार को संपन्न होने के बाद रात को नतीजे घोषित कर दिए गए। पंजाब के अलावा देश के विभिन्न हिस्सों से आए कुल 728 लेखकों-साहित्यकारों ने वोट डाले। अकादमी के प्रधान पद पर प्रो.रविंदर भट्ठल 402 वोट हासिल कर विजयी रहे। मुकाबले में उनके सामने डॉ.तेजवंत सिंह गिल उम्मीदवार थे। इसी क्रम में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट पद पर सुरिंदर कैले 379 वोट हासिल कर जीते, उन्होंने डॉ.गुरचरण कौर कोचर को हराया। जबकि जनरल सेक्रेटरी पद पर विजय हासिल करने वाले डॉ.सुरजीत सिंह ने 488 वोट हासिल कर भूपिंदर कौर प्रीत को हराया। वहीं वाइस प्रेसिडेंट पद के लिए खड़े 9 में से 5 उम्मीदवार सहिजप्रीत सिंह मांगट, खुशवंत बरगाड़ी, डॉ.गुलजार सिंह पंधेर, भूपिंदर सिंह संधू और मनजीत कौर ने जीत हासिल की।इनके अलावा प्रबंधकीय बोर्ड के 14 मेंबरों में तरलोचन लोची, सुखदर्शन गर्ग, मनजिंदर सिंह धनोआ, गुलजार सिंह शैंकी, सिरी राम अर्श, जसवीर झज्ज, अमरजीत कौर हिरदे, डॉ.शरनजीत कौर, भगवंत रसूलपुरी, तरसेम, कमलजीत नीलों, डॉ.सुदर्शन रासो-हरियाणा, सुरिंदर नीर-जम्मू कश्मीर और डॉ.जगविंदर जोधा चुने गए। गौर हो कि दूसरे राज्यों की आरक्षित सीट प्रेम साहिल पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं। मतदान व मतगणना की पूरी प्रक्रिया मुख्य चुनाव अधिकारी मलकीयत सिंह औलख की देखरेख में संपन्न हुई।

पंजाबी साहित्य अकादमी के चुनाव में दिखा मेले जैसा माहौल -पढ़ंे पेज 4 पर

लेखकों-साहित्यकारों ने डाले वोट

सुरिंदर कैले सीनियर वाइस प्रेसिडेंट

डॉ. सुरजीत सिंह-जनरल सेक्रेटरी

खबरें और भी हैं...