पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • हैबोवाल की चार लाख आबादी के लिए छह एकड़ जमीन में बनेगी लैय्यर वैली

हैबोवाल की चार लाख आबादी के लिए छह एकड़ जमीन में बनेगी लैय्यर वैली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हैबोवाल में जैन कॉलोनी से आगे करीब 6 एकड़ जमीन में लैय्यर वैली बनाने को निशानदेही लेने का काम कंपलीट कर लिया गया है। इस लैय्यर वैली का फायदा हैबोवाल में बसी करीब 4 लाख आबादी को मिल पाएगा। ये निशानदेही तहसील ऑफिस और नगर निगम की ओर से करवाई गई है और इसका फाइनल नक्शा इंप्रूवमेंट ट्रस्ट को भेज दिया गया है।

इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की ओर से उक्त जगह पर लैय्यर वैली बनाने का एस्टीमेट बनाना शुरू कर दिया है जो अगले तीन दिन में फाइनल हो जाएगा। एक से डेढ़ महीने में इस काम का टेंडर भी ट्रस्ट की ओर से लगा दिया जाएगा। निशानदेही फाइनल होने के बाद अब ये प्रोजेक्ट एक से डेढ़ साल के भीतर कंपलीट होने की संभावना भी बनती दिखने लगी हैं। गौर हो कि विधायक भारत भूषण आशू व इलाका कौंसलर महाराज राजी पिछले करीब चार महीनों से प्रोजेक्ट को लेकर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट और निगम अफसरों से कई बैठकें कर चुके हैं।

बुड्‌ढा नाला के साथ बनेगी रिटेनिंग वॉल

हैबोवाल में जैन कॉलोनी से आगे जिस छह एकड़ साइट पर ये लैय्यर वैली बननी है, उसके साथ-साथ कुछ हिस्से में बुड्‌ढा नाला की बाउंडरी साथ लगती है। इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की ओर से तैयार किए जा रहे एस्टीमेट में बुड्डा नाला के साथ-साथ लगते हिस्से में लैय्यर वैली की बाउंडरी वॉल के साथ एक रिटेनिंग वॉल भी खड़ी की जाएगी। इस वैली में खासकर पैदल सैर करने वालों के लिए लंबा ट्रैक, बच्चों के लिए झूले, चार केनोपी, बैंच, फव्वारों सहित लैंड स्केपिंग वर्क एस्टीमेट में शामिल किया गया है।

ईस्ट विस : वैली की जमीन से कब्जे हटेंगे

वहीं, ईस्ट विधानसभा में आते वॉर्ड 9 से लेकर 15 के बीच लैय्यर वैली बनाने का काम भी तेजी से जारी है। इस जमीन पर आते कब्जों को हटाने के लिए एक कमेटी का गठन विधायक संजय तलवाड़ ने डीसी प्रदीप अग्रवाल व निगम कमिश्नर जसकिरन सिंह के साथ मीटिंग करने के बाद कर दिया है। कमेटी में जोनल कमिश्नर पूनमप्रीत के अलावा एसडीएम अमरजीत सिंह बैंस, एसई इंप्रूवमेंट ट्रस्ट, जोन सी के एक्सईन बीएंडआर, एटीपी हेडक्वार्टर, एटीपी जोन सी व एक नुमाइंदा संजय तलवाड़ का लिया गया है।

निशानदेही हो चुकी और कब्जे भी हटा दिए गए

इस प्रोजेक्ट के लिए मैं एक साल से विधायक भारत भूषण आशू के साथ अफसरों को साथ ले जाकर निशानदेही कराने में लगा था। यहां के कब्जे हटा दिए गए हैं। अब इंप्रूवमेंट ट्रस्ट इसका एस्टीमेट फाइनल कर टेंडर लगाएगा। -महाराज राजी, इलाका कौंसलर

हैबोवाल और आसपास की आबादी को भी फायदा

नई वॉर्डबंदी के तहत शहर के 75 वार्डों को बढ़ाकर 95 करने से हैबोवाल के दो वॉर्ड से बढ़कर चार में तबदील हो गए हैं। इन चार वॉर्ड में 3 लाख के करीब आबादी है। लेकिन वहीं हैबोवाल के साथ ब्लोकी, चूहड़पुर रोड सहित इनके आसपास करीब एक लाख से अधिक आबादी बसी हुई है। हैबोवाल में जोशी नगर, गोपाल नगर सहित कुछ इलाकों में मोहल्ले वाइस छोटे-छोटे पार्क तो पिछले दो साल में जरूर बन गए, लेकिन बडे़ पार्क में सैर करने के लिए अब भी लोगों को रोजगार्डन व रखबाग में ही जाना पड़ता है। अब इस लैय्यर वैली में लंबा ट्रैक बनने से सैर के शौकीनों को हैबोवाल से बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी।

सराभा नगर : रुका लैय्यर वैली पार्ट-2 का काम

सराभा नगर में निगम डी जोन के साथ साथ ग्रीन बेल्ट में बनाए जाने वाली लैय्यर वैली पार्ट- 2 का काम अभी पूरी तरह से ठप पड़ा है। यहां 50 फीसदी से अधिक वर्क कंपलीट किया जा चुका है। इस वैली की चारदीवारी कंपलीट हो चुकी है और इसके अंदर ट्रैक के साथ-साथ लाइटों का प्रबंध किया जा चुका है। लेकिन पिछले तीन महीने से यहां काम ठप है। अभी यहां पुराने सूखे वृक्षों को निकाल नए पौधे, लैंड स्केपिंग, व केनोपी सहित कई काम करवाए जाने हंै।

निगम एनओसी भी कर चुका है जारी

रेवेन्यू डिपार्टमेंट और निगम ने फाइनल निशानदेही भेज दी है। एस्टीमेट तैयार करने का काम शुरू हो गया है। इस प्रोजेक्ट को बनाने के लिए निगम एनओसी जारी कर चुका है। -भूषण सचदेवा, एसई इंप्रूवमेंट ट्रस्ट

खबरें और भी हैं...