पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मां के पास सोया डेढ़ साल का बेटा किडनैप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना| देर रात डेढ़ साल के बेटे को दूध पिला कर मां ने अपने साथ सुला लिया। करीब दो घंटे बाद आंख खुली तो देखा कि बेटा बिस्तर से गायब था। बच्चा बहादुरके रोड बाजीगर बस्ती का रहने वाला इमरान है। थाना सलेम टाबरी पुलिस ने इमरान के पिता शाहदीन की शिकायत पर नामालूम आरोपी पर किडनैपिंग का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में शाहदीन ने बताया कि उसके तीन बच्चे हैं। इनमें इमरान सबसे छोटा है। रविवार तड़के करीब 9 बजे वह परिवार समेत अपनी झुग्गी में सोया था। उसके बेटे इमरान की तबीयत ठीक नहीं थी तो वह रात करीब एक बजे उठ गया। उसकी प|ी निज्जा ने बेटे को दूध पिला कर सुलाया था। करीब तीन बजे अचानक उसकी प|ी ने साइड बदली तो उसकी आंख खुल गई। उसने देखा कि इमरान बिस्तर पर मौजूद नहीं था। उसने पड़ोस में रहने वाले अपने साले याकूब को उठाया और इमरान की तलाश शुरू कर दी। लेकिन आसपास की झुग्गियों और पूरे इलाके में तलाश करने के बाद भी इमरान का कुछ पता नहीं चला। इस पर तड़के करीब चार बजे उसने पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी। थाना सलेम टाबरी पुलिस ने नामालूम आरोपी पर किडनेपिंग का पर्चा दर्ज कर लिया है।

धमकी : पुलिस ने नहीं की कार्रवाई तो आज देंगे धरना

80 साल के बुजुर्ग ने किया महिला से दुष्कर्म

लुधियाना| गांव जस्सोवाल में 80 साल के बुजुर्ग ने पड़ोसी 30 साल की महिला से रेप किया। महिला के शोर मचाने पर बुजुर्ग ने उसको बांध दिया। जब महिला का पति उसे ढूंढते हुए बुजुर्ग के घर पहुंचा तो मामले का पता चला। थाना डेहलों पुलिस ने आरोपी हाकम सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। महिला के पति ने बताया कि उक्त आरोपी के साथ उनके पारिवारिक संबंध थे। जिसे लेकर वह अकसर एक-दूसरे के घर आते जाते थे। 14 अप्रैल को वह जब घर गया तो उसकी प|ी घर पर नहीं थी। वह उसे ढूंढते हुए बुजुर्ग के घर भी गया, लेकिन बुजुर्ग ने मना कर दिया। कुछ ही मिनट के बाद पता चला कि उसकी प|ी बुजुर्ग के घर में ही थी। जब वह उसे पूछने लगा तो बुजुर्ग ने धमकियां देनी शुरू कर दीं। प|ी ने बताया कि वह घर पर अकेली थी तो बुजुर्ग की पुत्रवधू से कुछ काम के चलते उसके घर गई थी। लेकिन वह घर पर नहीं थी तो बुजुर्ग उसे खींच कर कमरे में ले गया और जबरदस्ती की। पीड़ित ने आरोप लगाया कि पुलिस इस मामले को लेकर कोई भी कार्रवाई नहीं कर रही है। पुलिस ने अभी तक पीड़िता का मेडिकल भी नहीं करवाया। अगर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो सोमवार को सीपी आफिस में धरना देंगे।

30 साल की महिला के साथ हुई वारदात

खबरें और भी हैं...