शहर में 8 साल पहले लागू हुआ था कमिश्नरेट सिस्टम
लुधियाना। आप जानते हैं कि लुधियाना को पुलिस कमिश्नरेट एरिया बने हुए आठ साल हो चुके हैं। फरवरी 2010 में कमिश्नरेट रूल्स लागू होने के बाद से अब तक 14 पुलिस कमिश्नर के तबादले हो चुके हैं। जबकि मौजूदा समय में कमिश्रर ऑफ पुलिस सुखचैन सिंह 15वें पुलिस कमिश्नर हैं। कमिश्नरेट एरिया में पुलिस कमिश्नर 1, डीसीपी 2, एडीसीपी 9, एसीपी 17, एसएचओ 58, पुलिस स्टेशन 34 और 31 चौकियां हैं। पुलिस विभाग की मौजूदा समय में कुल नफरी 4800 के करीब है।