पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • जयपुर से पेशी भुगत लौटा कैदी रेलवे स्टेशन से फरार

जयपुर से पेशी भुगत लौटा कैदी रेलवे स्टेशन से फरार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना| चोरी के केस में जयपुर में पेशी भुगतने के बाद लुधियाना रेलवे स्टेशन पर छत्तसीगढ़ एक्सप्रेस से उतरा कैदी गुरमीत सिंह भीड़ का फायदा उठाते हुए स्टेशन से हेड कांस्टेबल अमरजीत सिंह के हाथ से हथकड़ी छुड़ाकर फरार हो गया है। थाना जीआरपी पुलिस ने एएसआई गुरविंदर सिंह के बयानों पर लापरवाही बरतने के आरोप में हेड कांस्टेबल अमरजीत सिंह और फरार हुए कैदी पर भागने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। एएसआई सतीश कुमार ने बताया कि आरोपी जलालाबाद निकट गांव टिड्‌डावाली, जिला फाजिल्का का रहने वाला है और लुधियाना केंद्रीय जेल में बंद कैदी है। जीआरपी के एएसआई सतीश कुमार ने बताया कि कैदी गुरमीत सिंह को चोरी के केस में जिला पुलिस के एएसआई गुरविंदर सिंह, हेड कांस्टेबल अमरजीत सिंह और सिपाही रविंदर कुमार जयपुर पेशी के लिए लेकर गए थे।

हेडकांस्टेबल और कैदी पर मामला दर्ज

खबरें और भी हैं...