पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आज आंधी के साथ होगी हल्की बारिश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना| वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते सोमवार को धूल भरी आंधी के साथ दिन के समय बादल छाएंगे और कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना हैं। हालांकि इस संबंधी डायरेक्टर खेतीबाड़ी और किसान भलाई महकमा पंजाब की तरफ से भी चेतावनी दी गई है कि सोमवार और मंगलवार को मौसम में बदलाव के चलते तेज आंधी और बारिश होने की संभावनाएं हैं। इससे किसानों की पक चुकी गेहूं की फसलों को नुकसान होने की संभावना हो सकती है, इसलिए किसान नुकसान से निपटने के लिए इंतजाम कर लें है। जबकि पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के मौसम विभाग ने भी एक सप्ताह पहले ही चेतावनी दी थी कि आगे मौसम फिर से खराब हो सकता है। इसलिए किसान 12 अप्रैल के बाद गेंहू की कटाई करके सुरक्षित स्थानों पर रख लें ताकि बारिश से फसलों को नुकसान न हो। पीएयू मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को दिन का पारा तेज धूप के चलते सामान्य से सीधे 3 डिग्री बढ़ते हुए 37 डिग्री रिकॉर्ड हुआ, जबकि रात का पारा भी 18 डिग्री ज्यादा रहा। दिन के समय तेज धूप के चलते गर्मी ने भी पूरा जोर दिखाया। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक सोमवार और मंगलवार को दिन का पारा सामान्य के आसपास ही रहेगा।

खबरें और भी हैं...