मुंडियां कलां में 5 एकड़ गेहूं हुआ राख
लुधियाना। मुंडियां कलां और चब्बेवाल के बीच में पड़ते खेतों में दोपहर करीब 3:00 बजे आग लग गई। चब्बेवाल के सरपंच करमजीत सिंह के बेटे का कहना है कि हमारे खेतों में कटाई का काम करीब पूरा हो चुका था। उन्होंने बताया कि पराली के पास कुछ लोग बैठे थे, जिन्होंने बीड़ी पीकर वहां गिरा दी। इससे पराली को आग लग गई। इसी आग ने मुंडियां कलां के रहने वाले गुरदेव सिंह की पांच एकड़ गेहूं बर्बाद कर दी। लोगों ने कहा कि वे लगातार फायर ब्रिगेड को फोन मिला रहे थे, लेकिन नंबर व्यस्त जा रहा था। करीब डेढ घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी आई। फायर ब्रिगेड इंचार्ज मनदीप का कहना है कि हमारे पास फोन 4:50 पर आया। लोकेशन ढूंढने में मुश्किल आ रही थी। लोगों ने कहा कि आग बुझाने वाले 5:30 बजे एक गाड़ी लेकर खेतों में आए, तब तक आग बुझा दी गई थी।