आत्मा किसान बाजार में पेश किए प्रोडक्ट्स
लुधियाना| आत्मा गवर्निंग बॉडी के चेयरमैन व डीसी प्रदीप अग्रवाल के नेतृत्व में वीकली आत्मा किसान बाजार का आयोजन किया गया। एग्रीकल्चर टेक्नोलॉजी मैनेजमैंट एजेंसी (आत्मा) कृषि व किसान भलाई विभाग द्वारा यह बाजार लगाया गया। इसमें किसानों द्वारा कड़ी मेहनत से तैयार प्रोडक्टस के स्टाॅल लगाए गए। कृषि विभाग के मुख्यअधिकारी डाॅ. बलेदव सिंह ने बताया कि आत्मा बाजार में छोटे किसानों को आगे बढ़ने के लिए उनके द्वारा तैयार साफ-सुथरे प्रोडक्टस मददगार साबित होंगे।