वाल्मीकि तीर्थ के दर्शन को पहला जत्था रवाना
लुधियाना में बाबा साहिब दलित फोर्स के नाली मोहल्ला यूनिट की तरफ से वाल्मीकि तीर्थ (अमृतसर) के लिए पहली फ्री बस यात्रा रवाना की गई। इस मौके पर बस को हरी झंडी देकर बाबा साहब दलित फोर्स के उपाध्यक्ष प्रशांत मंूग काली ने रवाना किया। काली ने कहा कि अमृतसर में बना पवित्र वाल्मीकि तीर्थ समाज का बड़ा तीर्थ है। यहां दर्शन करने पर हर मनोकामना पूरी होती है। इस अवसर पर अरुण मूंग, राजेश सिद्धू,कर्ण मूंग, कुलदीप, रमन हंस, राजिन्दर सहोता, पिन्नी हंस, मुकेश वेद, सुशील गागट मौजूद थे।