बाबा बालक नाथ जी की चौकी सजाई
लुधियाना | मुंडियां कलां 33 फुटा रोड स्थित प्रिंस कॉलोनी में बाबा बालक नाथ जी की चौकी सजाई गई। इस दौरान भंडारे का भी आयोजन किया गया। समारोह में भक्तों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर भगत बृजमाेहन बग्गा, रशपिंद्रपाल बिट्टू, सुरिंदर चौधरी, सविंदर सिंह, गुरप्रीत कौर, सतनाम सिंह, संजीव कुमार, विशाल, लक्की और अन्य भक्तों ने चौकी में हाजिरी लगाकर आशीर्वाद लिया।