धर्म महोत्सव में पहुंचेंगे शक्ति कपूर
लुधियाना| श्री प्रेम धाम काकोवाल रोड की पवित्र पावन भूमि पर 21 से 23 अप्रैल तक आयोजित तीन दिवसीय धर्म महोत्सव-2018 में फिल्म अभिनेता शक्ति कपूर 22 अप्रैल को महोत्सव के दूसरे दिन सायंकालीन भजन संध्या में शामिल होकर स्वामी जी का आशीर्वाद लेंगे। श्री प्रेम धाम ट्रस्ट के प्रवक्ता नरिन्दर गुप्ता ने बताया कि शक्ति कपूर पारिवारिक सदस्यों सहित महोत्सव में विशेष तौर पर शामिल होकर संकीर्तन सुनेंगे। सुमित गोयल, गौरव बांसल, योगेश बांसल, मनोज शर्मा ने बताया कि महोत्सव के दौरान पंडाल में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े प्रबंध होंगे। इससे पूर्व अजय पाल, जौनी डूमर, राजू कश्यप, वरिंदर मोहन मित्तल को भी महोत्सव का निमंत्रण दिया। इस मौके पर बाबा गोपाल दास, प्रिंस शर्मा, रवि रावल, गगन कुमार, सतनाम सिंह, बेअंत सिंह, राहुल खन्ना मौजूद थे।