जरूरतमंद बच्चों को बांटे बनावटी अंग अौर यूनिफार्म
जरूरतमंद बच्चों को बांटे बनावटी अंग अौर यूनिफार्म
लुधियाना| भारत विकास परिषद शहीद सुखदेव शाखा द्वारा 13वां दिव्यांग सहायता कैंप न्यू कीर्ति नगर चंडीगढ़ रोड में लगाया गया। कैंप में 60 के करीब जरूरतमंद दिव्यांगों को कृत्रिम हाथ पैर व्हीलचेयर ट्राईसाईकिल व सुनने की मशीनें आधी निशुल्क वितरित की गई। कैंप का शुभारंभ डॉ. गुरप्रीत कौर सीजीएम, विकास सहगल, पार्षद पाल सिंह ग्रेवाल, पार्षद विनीत भाटिया ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर किट्टी दीपक उप्पल, मनीष आशीष टपारिया मौजूद रहे।