पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अपने कर्तव्य से कभी पीछे मत हटो : वेद भारती

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना| शिवपुरी स्थित स्थित वेद भारती आश्रम में महामंडलेश्वर स्वामी वेद भारती महाराज की अध्यक्षता में संक्रांति पर्व धूमधाम से मनाया गया। सक्रांति का संदेश देते हुए पूज्य महाराज ने कहा हमारी जिंदगी की गाड़ी अगर परमात्मा संभाले तो क्या डर है । जीवन दा रथ तुसां चलाना है, असां ता केवल बैठना है। दुनिया में मनुष्य का शरीर मिला है तो कर्म करते हुए जिएं। उद्यमी, कर्मठ बन कर काम करो। अपने कर्तव्य से कभी पीछे मत हटो। कर्म को बोझ समझ कर ना करें, कर्तव्य समझते हुए करें। कर्म करते हुए थकना नहीं। ध्यान रखें कि कोई भी कर्म किसी के दुख का कारण ना बने। सबके सुख का साधन हो। नेक कर्म करने के बाद इतराना नहीं, परमात्मा का शुक्रिया करते हुए उन्हें परमात्मा को समर्पित कर देंवे।

खबरें और भी हैं...