लोगों ने खीर के लंगर में की सेवा
लुधियाना| संक्रांति के शुभ अवसर पर जय अंबे सेवा समिति गुड़ मंडी की ओर से खीर का लंगर लगाया गया। इस मौके पर पर समिति के प्रधान अमित शर्मा, उप प्रधान मुनीश तांगड़ी ने लंगर का शुभारंभ किया। इस मौके पर अमन शर्मा, रिंकू तांगड़ी, नितिन जैन, राकेश कुमार, राजकुमार, पवनदीप सिंह और दविंदर कुमार भी मौजूद थे।