पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नई रिसर्च के लिए आगे आएं युवा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एजुकेशन रिपोर्टर | लुधियाना

सिविल लाइंस स्थित गुजरांवाला गुरु नानक खालसा कॉलेज के साइंस डिपार्टमेंट द्वारा आयोजित दो दिवसीय इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस का समापन किया गया। साइंस और टेक्नॉलॉजी ट्रेंडस एंड चैलेंजेस विषय पर आयोजित कॉन्फ्रेंस में 250 रिसर्च पेपर पढ़े गए। विभिन्न शहरों से आए डेलिगेट्स, रिसर्च स्कॉलर्स और स्टूडेंट्स ने फिजिक्स, कैमिस्ट्री, मैथ्स, लाइफ साइंस और कंप्यूटर साइंस पर रिसर्च पेपर पढ़े।

कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. अरविंदर सिंह ने बताया कि नेशनल और इंटरनेशनल स्कॉलर्स द्वारा 400 से भी ज्यादा रिसर्च पेपर हासिल हुए है। कार्यक्रम में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलॉजी रूपनगर के डॉ. एसके दास मुख्य मेहमान रहे। इस मौके पर कॉलेज के प्रेसिडेंट गुरशरण नरूला, डॉ. अरविंदर सिंह, डॉ. एसके दास, पंजाब एकेडमी ऑफ साइंसेस से डॉ. स्वर्णदीप सिंह हुंदल, डॉ. परमजीत सिंह, डॉ. खुशविंदर कौर चाहल, डॉ. बीआर चौपड़ा, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. जीएस बराड़ और डॉ. पुष्पिंदर सिंह ने कार्यक्रम के दौरान अपने-अपने विचार पेश किए। अंत में राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

गुरु नानक खालसा कॉलेज में दो दिवसीय इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस का समापन

खबरें और भी हैं...