मांगों को लेकर गेट रैली करेंगे रोडवेज मुलाजिम
पंजाब गवर्नमेंट ट्रांसपोर्ट वर्कर्स यूनियन की तरफ से प्रधान हरबंस सिंह पंधेर की अगुवाई में पंजाब रोडवेज महकमे की वर्करों को आ रही परेशानियों और समाधान पर चर्चा की गई। इससे पहले मीटिंग में साथी सुखविंदर सिंह, कर्मजीत सिंह को दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस मौके पर प्रधान पंधेर ने बताया कि दफ्तरी कामकाज में रुकावटें आ रही हैं। बसों के स्पेयर पार्ट्स की कमी और वर्करों के ओवरटाइम पर चर्चा हुई। वहीं जनरल मैनेजर से मीटिंग कर समस्याओं के हल पर विचार हुआ। यह भी बताया गया कि मांगों को लेकर 24 अप्रैल को गेट रैली की गई। यहां महासचिव कर्मजीत सिंह, लखविंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह, किरणदीप सिंह आदि उपस्थित थे।
समस्याओं को लेकर मीटिंग करते हुए पंजाब रोडवेज यूनियन के ओहदेदार।