पॉलिटेक्निक कॉलेज में गर्ल्स स्टूडेंट्स को मिलेगी 70 से 100 फीसदी तक फीस में छूट
लुधियाना| मैरिटोरियस स्टूडेंट्स को सस्ती और क्वालिटी टेक्निकल एजुकेशन देने को गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज (गर्ल्स) में चीफ मिनिस्टर स्कॉलरशिप स्कीम के तहत गर्ल्स स्टूडेंट्स को 70 से 100 फीसदी तक फीस में छूट दी जाएगी। डीसी प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि सरकार ने पढ़ाई में अच्छी स्टूडेंट्स के लिए ये पहल की है। स्कीम के तहत 60 से 70 फीसदी अंक लाने वाली दसवीं की स्टूडेंट को 70 फीसदी फीस माफी मिलेगी। 70 से 80 पर्सेंट अंक लाने वाली स्टूडेंट को 80 फीसदी फीस माफी, 80 से 90 फीसदी अंक लाने वाली स्टूडेंट को 90 फीसदी फीस माफी और 90 से 100 फीसदी अंक लेने वाली स्टूडेंट की पूरी फीस माफ होगी। उन्होंने कहा कि लड़कियां इकलौते गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज में तीन साल के इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, कंप्यूटर इंजीनियरिंग, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, गार्मेंट मैन्युफैक्चरिंग टेक्नोलॉजी, फैशन डिजाइनिंग और डिप्लोमा इन मॉर्डन ऑफिस प्रैक्टिस में एडमिशन ले सकती हैं। उन्होंने स्टूडेंट्स को ज्यादा से ज्यादा सुविधा का लाभ लेने को प्रेरित किया।