पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • रामगढ़िया गर्ल्स कॉलेज ने ओवरऑल, मास्टर तारा सिंह मेमोरियल कॉलेज ने जीती रनर्स अप ट्रॉफी

रामगढ़िया गर्ल्स कॉलेज ने ओवरऑल, मास्टर तारा सिंह मेमोरियल कॉलेज ने जीती रनर्स अप ट्रॉफी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एजुकेशन रिपोर्टर | लुधियाना

मिल्लर गंज स्थित रामगढिय़ा गर्ल्स कॉलेज में पंजाब कला पंजाब कला परिषद की ओर से स्टेट लेवल इंटर कॉलेज कंपीटिशन ‘लोक रंग 2018’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पंजाब कला परिषद के चेयरपर्सन पद्मश्री डॉ. सुरजीत पातर बतौर मुख्य मेहमान पधारे। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. इंद्रजीत कौर, रामगढिय़ा एजुकेशनल काउंसिल के प्रेसिडेंट रणजोध सिंह, सेक्रेटरी गुरचरण सिंह लोटे ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। पंजाब कला परिषद के सेक्रेटरी लखविंदर सिंह जौहल ने सम्माननीय मेहमान के तौर पर शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत म्यूजिक डिपार्टमेंट की ओर से शब्द गायन किया गया।

डॉ. पातर ने ज्योति प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर पंजाबी सभ्याचार से जुड़ी विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई गई। कार्यक्रम में रस्सा वटना, पीढ़ी बनाना, टोकरी बनाना, खिद्दो बनाना, बाग़, फुलकारी, लोक गीत, वार गायन, कलि गायन, कविश्री और कविता गायन जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। डॉ. पातर ने कहा कि पंजाबी लोक संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए इस तरह की प्रतियोगिताएं करवाते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं को घरों में भी पंजाबी सभ्यता की निशानियों को संभाल कर रखना होगा तभी यह पंजाबी संस्कृति एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक पहुंच पाएगी। रामगढिय़ा एजुकेशनल काउंसिल के प्रधान रणजोध सिंह ने कहा कि इन प्रतियोगिताओं को केवल स्टेज तक ही नहीं, बल्कि युवाओं को इनको संभाल कर आगे भी लाना होगा। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. इंद्रजीत कौर ने कहा युवा को पश्चिमी सभ्यता को भुला कर अपनी अमीर विरासत को प्यार, मान और सम्मान के साथ अपनाना तथा आगे बढ़ाना होगा। लोक रंग 2018 प्रतियोगिता में रामगढिय़ा गर्ल्स कॉलेज ने ओवरऑल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। मास्टर तारा सिंह मेमोरियल कॉलेज फॉर वुमन ने रनर्स अप ट्रॉफी अपने नाम की। विजेताओं को इनाम देकर सम्मानित किया गया। रामगढिय़ा एजुकेशनल काउंसिल के सेक्रेटरी गुरचरण सिंह लोटे ने सभी मेहमानों का कार्यक्रम में शिरकत करने पर धन्यवाद किया।

लोक रंग 2018 कार्यक्रम का शुभारंभ करते सुरजीत पातर और अन्य। (दाएं) कंपीटिशन में हिस्सा लेती स्टूडेंट। फोटो : भास्कर

पक्खी मेकिंग में जीएनकेसीडब्ल्यू की मनदीप फर्स्ट

पक्खी मेकिंग में जीएनकेसीडब्ल्यू की मनदीप कौर, फुलकारी में मास्टर तारा सिंह कॉलेज की अमनप्रीत कौर, खिद्दो मेकिंग में एससीडी गवर्नमेंट कॉलेज की नीरजा गोयल, पीढ़ी मेकिंग में मास्टर तारा सिंह कॉलेज की इंद्रजीत कौर, कलि गायन में रामगढिय़ा गर्ल्स कॉलेज, वार गायन में गुरु नानक नेशनल कॉलेज दोराहा, रस्सा वटना में गुरु नानक खालसा कॉलेज की सावित्री, बाघ में गुरु नानक खालसा कॉलेज की गगनदीप कौर, महिलाओं के लोक गीतों में रामगढिय़ा गर्ल्स कॉलेज, कविश्री में रामगढिय़ा गर्ल्स कॉलेज और कविता में रामगढिय़ा गर्ल्स कॉलेज कुलजीत कौर ने पहला स्थान लिया।

खबरें और भी हैं...