अब 31 मई तक की डेडलाइन, वरना भूख हड़ताल पर बैठने की चेतावनी
करीब 800 करोड़ रुपए का वैट रिफंड रिलीज न करने पर शहर के कारोबारियों पंजाब सरकार के खिलाफ ब्लैक डे मना अनोखे अंदाज में रोष जताया। कारोबारियों के विश्वकर्मा चौक पर दिए गए धरने की अगुवाई फीको व ऑटो पार्ट्स मेन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन की ओर से की गई, लेकिन इसके बावजूद इस प्रोटेस्ट में से कारोबारियों के दिग्गज चेहरे दिखाई नहीं दिए। असल में प्रोटेस्ट से ठीक एक दिन पहले डिस्ट्रिक्ट एक्साइज एंड टैक्सेशन विभाग ने कारोबारियों के अकाउंट में 67 करोड़ का रिफंड डाल दिया था। इसके चलते कारोबारियों के गर्म तेवर काफी हद तक ठंडे दिखाई दिए। अब कारोबारियों ने पंजाब सरकार को बकाया वैट रिफंड की अदायगी को 31 मई तक की डेडलाइन दी है। इस डेडलाइन तक बकाया अदायगी न होने पर अब भूख हड़ताल पर बैठने की चेतावनी भी दी है।
इस अवसर पर फीको के चेयरमैन केके सेठ और प्रधान गुरमीत सिंह कुलार ने कहा कि इंडस्ट्री को वैट और जीएसटी का रिफंड पिछले लंबे समय से न दिए जाने के चलते इंडस्ट्री को अपनी बैंक लिमिट पर लाखों रुपए का अतिरिक्त ब्याज देना पड़ा रहा है, लेकिन अब इंडस्ट्री की इतनी ओर हिम्मत नहीं है कि वे ओर अधिक देर तक घर फूंक कर अपना तमाशा देख सकंे। वहीं जीएस काहलो ने कहा कि इंडस्ट्री सरकार से कोई ग्रांट या लोन नहीं मांग रही, ब्लकि अपने दिए पैसे मांग रही है। वहीं धरने में पूर्व सेहत मंत्री और भाजपा नेता सतपाल गोसाईं खास ताैर पर शामिल हुए।
इस अवसर पर मनजिंदर सिंह सचदेवा, प्रधान बाइसकिल रिसर्च एंड डेवलपमेंट आर्गेनाइजेशन, जगतवीर सिंह, प्रधान लुधियाना साइकिल और इंजीनियरिंग पार्क, राजीव जैन, महासचिव यूनाइटेड साइकिल और पार्ट्स मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन, सतनाम सिंह मक्कड़, प्रधान ढंडारी इंडस्ट्रियल वेल्फेयर एसोसिएशन, रघुबीर सिंह सोहल अध्यक्ष लुधियाना प्लाइवुड मैन्युफैक्चरर्स एसो., पवन गर्ग प्रधान स्मॉल स्केल मैन्युफैक्चरर्स एसो., कुलदीप सिंह, जनरल सेक्रेट्री फास्टनर मैन्युफैक्चरर्स एसो. अाॅफ इंडिया, अजीत लाकड़ा अध्यक्ष लुधियाना निटर्स एसो., लुधियाना डायर्स एसो. के प्रधान विपन मित्तल, लुधियाना मशीन टूल्स मेकर्स के प्रधान सुख दियाल सिंह बसंत, दलबीर सिंह धीमान प्रधान सिलाई मशीन और पार्ट्स मैन्युफैक्चरर्स एसो., जसवंत सिंह प्रधान साइकिल ट्रेडर्स एसो., गुरविंदर सिंह प्रधान लुधियाना सेनेटरी एंड पाइप डीलर्स एसो., सुनील मेहरा प्रधान पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल, तरसेम लाल थापर प्रधान स्मॉल स्केल साइकिल मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन, गुरुदेव सिंह, एक्स प्रेसिडेंट लुधियाना सिलाई इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, गगनेश खुराना जाॅइंट सेक्रेटरी 34 एकड़ फोकल पॉइंट फेस-8 एसोसिएशन, धर्मवीर महाजन सचिव ढंडारी डेवलपमेंट क्लब रमेश गोयल के महासचिव अपैक्स चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री और अन्य मौजूद थे।
विश्वकर्मा चौक पर दिए गए धरने में मौजूद विभिन्न एसोसिएशनों के मेंबर्स और संबोधित करते भाजपा नेता सतपाल गोसाईं।