स्माइली को मिला बेस्ट हेयरस्टाइल का टाइटल
फेयरवेल पार्टी के दौरान रैंप पर वॉक करतीं स्टूडेंट्स। फोटो : भास्कर
गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज में फेयरवेल पार्टी का किया गया आयोजन
एजुकेशन रिपोर्टर | लुधियाना
मॉडल टाउन स्थित गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज में मैनेजमेंट, कॉमर्स और कंप्यूटर साइंस डिपार्टमेंट की फाइनल ईयर स्टूडेंट्स के लिए फेयरवेल पार्टी की गई। कार्यक्रम में गुरु नानक एजुकेशन ट्रस्ट के प्रेसिडेंट गुरबीर सिंह और प्रिंसिपल डॉ. चरनजीत माहल बतौर मुख्य मेहमान पधारे। जूनियर स्टूडेंट्स ने कल्चरल प्रोग्राम पेश किया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मॉडलिंग शो रहा। फाइनल ईयर की स्टूडेंट्स ने ट्रेडिशनल और वेस्टर्न ड्रेसेस में रैंप पर वॉक की। स्टूडेंट्स ने कॉलेज में बिताए लम्हों को भी याद किया। मनलीन कौर को मिस फेयरवेल घोषित किया गया। तनीश ने फ़र्स्ट रनरअप और सायेशा ने सेकेंड रनर अप का टाइटल जीता। लवप्रीत कौर को मिस एलीगेंट, तमन्ना को ब्यूटीफुल स्माइल, स्माइली को बेस्ट हेयर स्टाइल और रिया भारद्वाज बेस्ट आउटफिट खिताब सौंपा गया। डॉ. सुरिंदर भट्ठल, डॉ. संदीप कौर और डॉ. जसकिरत कौर ने जज की भूमिका निभाई। डॉ. चरनजीत माहल ने विजेताओं को ताज पहना सम्मानित किया। उन्होंने स्टूडेंट्स को एग्जाम के लिए शुभकामनाएं दीं।