पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सोहाना अस्पताल में लगाया आंखों का जांच कैंप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना| पक्खोवाल रोड, नजदीक ओमैक्स फ्लैट स्थित सोहाना अस्पताल में आंखों की बीमारियों से पीडि़त मरीजों के लिए लेसिक लेजर कैंप का आयोजन किया गया है। अस्पताल के प्रवक्ता अभिषेक पॉल ने बताया कि जिन मरीजों को धुंधला दिखता है, सिर्फ 15 मिनट के ट्रीटमेंट से वे ठीक हो सकते हैं। कम दिखाई देने पर लोग चश्मे या कान्टैक्ट लैंस का प्रयोग करते हैं, परंतु 15 मिनट के ट्रीटमेंट पर बिना चश्मे एवं कान्टैक्ट लैंस के साफ दिखाई देगा। वहीं डाॅ. आईपी सिंह ने बताया कि अस्पताल में 8 अप्रैल से 27 अप्रैल तक आयोजित होने वाले ब्लेड फ्री लेसिक लेजर कैंप में आंखों की हर प्रकार की बीमारियों का इलाज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कैंप में मरीजों को लेजर ट्रीटमेंट पर 35 प्रतिशत तक की छूट भी दी जा रही है।

खबरें और भी हैं...