साइंस इज फन एक्टिविटी में स्टूडेंट्स ने लिया हिस्सा
लुधियाना| मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल में साइंस इज फन एक्टिविटी कराई गईं, जिनमें रसोई में प्रयोग करने वाली आम चीजों का प्रयोग कर एक्सपेरिमेंट्स किए गए। पहली से लेकर तीसरी क्लास तक चुंबकीय आकर्षण, इंद्रियों की महत्ता, गुब्बारों के साथ गतिविधि, पानी के नीचे मोमबत्ती आदि गतिविधियां करवाई गईं। स्टूडेंट्स ने एक्टिविटी में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। स्कूल की हेडमिस्ट्रेस ने स्टूडेंट्स को साइंस के महत्व के बारे में जानकारी दी।