सीएसआर एक्टिविटी के तहत लगाया ब्लड डोनेशन कैंप
लुधियाना| हयात रीजेंसी में हिमोफिलिया डे के पर जिंदगी लाइव फाउंडेशन के साथ ब्लड डोनेशन कैंप लगाया गया। होटल के जीएम राजेश रामदास ने कहा कि हम हमारे सहयोगियों को आगे आने और सीएसआर गतिविधियों में भाग लेने को प्रेरित करते हैं। फाउंडेशन के प्रेसिडेंट योगेश गुप्ता ने बताया कि एनजीओ दुर्लभ रोग थैलेसीमिया और हिमोफिलिया जैसी अन्य रक्त विकारों से लड़ रही है। डीएमसी से डॉ. अर्शदीप सिंह की टीम ने ब्लड एकत्र किया। सर्टिफिकेट भी दिए गए। यहां डॉ अर्शदीप सिंह, देवेन्द्र लांबा, वरिंदा भूटानी, रवनीत गुरुम, अक्षय कुमार, नीरज वर्मा, अभिनव अस्थाना, कीरथन शेट्टी, प्रणव, एकता सैनी भी मौजूद रहे।