छठी क्लास के स्टूडेंट्स के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम
लुधियाना| चंडीगढ़ रोड स्थित बीसीएम स्कूल में छठी क्लास के स्टूडेंट्स के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम कराया गया। स्टूडेंट्स को विभिन्न स्कूल रूल्स, एकेडेमिक शेड्यूल, क्लब्स, को-करिकुलर एक्टिविटीज के बारे में बताया गया। एलीमेंट्री स्कूल को सफलतापूर्वक समाप्त करने पर बधाई दी गई। स्टूडेंट्स को मिडिल विंग के हर पहलू के बारे में बताया। स्कूल के रुल्स भी बताए गए। मिडिल विंग काउंसलर श्रेया ने स्टूडेंट्स को स्व:अनुशासन की अहमियत, सेल्फ मोटिवेशन, पॉजीटिव सोच के बारे में बताया। स्कूल प्रिंसिपल डीपी गुलेरिया ने स्टूडेंट्स को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।