पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कमला लोहटिया में बीकॉम का रहा शानदार परिणाम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना| पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ द्वारा घोषित बीकॉम सेकेंड सेमेस्टर के रिजल्ट में कमला लोहटिया एसडी कॉलेज के स्टूडेंट्स ने शानदार प्रदर्शन किया। बीकॉम सेकेंड सेमेस्टर की हिमांशी दुग्गल ने 78.91% के साथ पहला स्थान लिया। आयुष खन्ना ने 78.28% अंकों से दूसरी और प्रदीप सिंह ने 77.19% अंकों से तीसरी पोजीशन ली। कॉलेज का रिजल्ट 100 फीसदी रहा। प्रिंसिपल डॉ. शिव मोहन शर्मा और कॉमर्स डिपार्टमेंट के हेड डॉ. राजेश मरवाहा ने टीचर्स के कार्यों की सराहना की। उन्होंने स्टूडेंट्स को ऐसे ही मेहनत कर सफलता हासिल करने के लिए प्रेरित किया। कॉलेज प्रेसिडेंट धर्म पाल जैन ने स्टूडेंट्स और स्टाफ सदस्यों को इसी तरह मेहनत करने और सफलता हासिल करने के लिए प्रेरित किया।

खबरें और भी हैं...