जालंधर की टीम ने निरंकारी क्रिकेट क्लब देहरादून को दी पटखनी
स्पोर्ट्स रिपोर्टर| लुधियाना
बाबा गुरबचन सिंह मेमोरियल क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से संत निरंकारी सत्संग भवन, बद्दोवाल में करवाए जा रहे निरंकारी बाबा गुरबचन सिंह जी मेमोरियल 19वें क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को दो मैच खेले गए। पहला मैच राजस्थान क्रिकेट क्लब और निरंकारी क्रिकेट क्लब मुरादाबाद, यूपी के बीच खेला गया। राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 86 रन बनाए । दूसरी पारी में निरंकारी क्रिकेट क्लब मुरादाबाद की टीम ने 19 ओवर में ही लक्ष्य पार कर लिया। निरंकारी क्रिकेट क्लब मुरादाबाद के गेंदबाज आकाश ने 7 विकेट लेकर मैन ऑफ़ द मैच का ख़िताब अपने नाम किया। दूसरा मैच वननैस क्रिकेट क्लब जालंधर और निरंकारी क्रिकेट क्लब देहरादून उत्तराखंड के बीच खेला गया। जालंधर की टीम ने टॉस जीत के गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। देहरादून की टीम ने 20 ओवरों में 138 रन बनाए। जालंधर की टीम ने यह लक्ष्य 14 ओवरों में ही प्राप्त कर लिया। विजयी टीम जालंधर के खिलाड़ी निखिल ने 30 रन बना कर और 3 विकेट लेकर मैन ऑफ़ द मैच का ख़िताब अपने नाम किया |