राहौण में कराए कबड्डी मुकाबले में जरगड़ी की टीम रही पहले स्थान पर
लुधियाना | शहर के वार्ड नंबर 1 राहौण में कबड्डी कप कराया गया। इस टूर्नामेंट में जरगड़ी की टीम पहले, मलौद रोड़ियां की टीम दूसरे स्थान पर रही। इस दौरान लड़कियों के मैच भी कराए गए। एसपी सतनाम सिंह ने कहा कि कबड्डी हमारी मां खेल है। इसे जीवित रखना हर पंजाबी का फर्ज है। इसके साथ ही नौजवान पीढ़ी को खेलों से जोड़े रखने के लिए विभिन्न प्रकार के खेल मुकाबले भी कराते रहना चाहिए। उन्होंने विजेताओं को सम्मानित भी किया।