आईपीएल मैच पर लगा रहे थे सट्टा, एक काबू
लुधियाना| आईपीएल मैच पर सट्टा लगा रहे बुकी को सीआईए-2 पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरा आरोपी फरार होने में कामयाब हो गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान मालीगंज चौक के रहने वाले सन्नी मल्होत्रा और फरार आरोपी की पहचान लक्ष्मी नगर के रहने वाले सुनील कुमार उर्फ सन्नी भूंडी के रूप में हुई है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी से दो मोबाइल, एक लैपटॉप और तीन हजार रुपए बरामद कर दोनों पर थाना डिवीजन नंबर चार में मामला दर्ज किया गया है।