लिफ्ट में फंसे लड़के, सॉलिटेयर के मैनेजर से मारपीट, फोड़ा सिर
लुधियाना| लाइट बंद होने से जेएमडी मॉल की लिफ्ट में कुछ लड़के चंद सेकेंड के लिए फंस गए। शोर-शराबा सुनकर सॉलिटेयर सिनेमा का मैनेजर वहां पहुंचा। लिफ्ट से बाहर आते ही लड़कों ने बिना बात किए मैनेजर को बुरी तरह पीटा और उसका िसर फोड़ दिया। जख्मी का नाम संजीव शर्मा है। देर रात तक सिविल हॉस्पिटल में उनका ट्रीटमेंट चल रहा था। वहीं, मामले का पता चलते ही थाना कोतवाली एसएचओ पवन कुमार भारी पुलिस फोर्स के साथ जेएमडी मॉल पहुंचे और हंगामा कर रहे कुछ युवकों को हिरासत में ले लिया। लड़के शिवपुरी इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं। देर रात तक पुलिस मामले की जांच में जुटी थी।
जानकारी देते संजीव शर्मा ने बताया कि मंगलवार रात करीब सवा दस बजे वह लिफ्ट में नीचे उतरने लगे तो अचानक लाइट बंद हो गई। वह लिफ्ट में ही फंस गए और लिफ्ट खुलवाने के लिए आवाजें लगाने लगे। वह तुरंत लिफ्ट के पास पहुंचे। इसी बीच अचानक लाइट आने से लिफ्ट खुल गई। बाहर निकलते ही लड़के गाली-गलौच करने लगे और उन्होंने मारपीट की। उसने आरोप लगाया कि जब वहां मौजूद सिक्योरिटी गार्ड और महिला स्टाफ बीच-बचाव करने आया तो उनसे भी धक्का-मुक्की की गई।
सिविल अस्पताल में दाखिल संजीव शर्मा।