ससुरालियों पर लगाया मारपीट का आरोप
लुधियाना| सलेम टाबरी इलाके में विवाहित महिला ने अपने ससुरालियों पर मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि उसका हालचाल पूछने आई उसकी माता और भाई से भी मारपीट की गई। उन्होंने सिविल हॉस्पिटल में मेडिकल करवा थाना सलेम टाबरी में शिकायत दी है। पीड़िता का कहना है कि उसकी शादी चार साल पहले सलेम टाबरी में रहने वाले व्यक्ति से हुई थी। उसके मायके खन्ना में है, उसका आरोप है कि ससुराली अकसर उससे बेवजह मारपीट करते हैं। उसका कहना है कि मंगलवार भी उससे मारपीट की गई तो उसने अपने मायके वालों को बताया। इस पर उसका भाई और माता बात करने आए तो उन्हें भी पीटा गया।