पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • करियाना दुकान की आड़ में करता था तस्करी, दो क्विंटल गांजा समेत काबू

करियाना दुकान की आड़ में करता था तस्करी, दो क्विंटल गांजा समेत काबू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करियाना दुकान की आड़ में गांजा तस्करी करने वाले आरोपी को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर दो क्विंटल गांजा बरामद किया है। आरोपी की पहचान गरीब नगरी कॉलोनी गांव हरनामपुरा डेहलों के रहने वाले उमा शंकर के रूप में हुई है। उस पर थाना फोकल पॉइंट में एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज किया है। आरोपी ने बताया कि वह त्रिपुरा और बंगाल में स्थित कुच्च बिहार से सस्ते रेट में गांजा मंगवा कर स्टोर करता है और बाद में रिटेल में महंगे रेट पर बेचता है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड लिया है और पूछताछ में जुटी है कि उसके कस्टमर कौन हैं।

जानकारी देते एसटीएफ इंचार्ज हरबंस सिंह ने बताया कि 16 अप्रैल को एसआई सुरिंदर सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ यार्ड चौक ढंडारी कलां में नाकाबंदी की थी। वहां से रेहड़ा-रिक्शा में प्लास्टिक के लिफाफे के नीचे आठ थैले लेकर निकल रहे आरोपी को शक के आधार पर रोक कर जांच की तो थैलों में गांजा बरामद हुआ। आरोपी ने बताया कि उसकी घर में ही करियाना की दुकान है। इसकी आड़ में वह करीब दो साल से लुधियाना और आसपास के गांव के लोगों को गांजा बेच रहा है।

पिछले करीब दो साल से लुधियाना और आसपास के गांवों के लोगों को बेच रहा था नशा

एसटीएफ ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे रिमांड पर भेज दिया गया।

जेल से जमानत पर बाहर आए थे आरोपी

स्नेचिंग की वारदातें करने वाले दो पकड़े, 8 मोबाइल, बाइक बरामद

लुधियाना| स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को थाना डिवीजन नंबर सात पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गली नंबर आठ अंबेडकर नगर बाबा थाना सिंह चौक के परमवीर सिंह और गली नंबर तीन शिवाजी नगर के तरणदीप सिंह के रूप में हुई है। आरोपियों से छीने हुए आठ मोबाइल, एक बाइक और एक सिलेंडर बरामद हुआ है। आरोपियों पर पहले भी अलग-अलग थानों में स्नेचिंग के मामले दर्ज हैं। इनमें वह जेल जाकर जमानत पर बाहर आए हैं। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड लिया है और पूछताछ में जुटी है। थाना डिवीजन नंबर सात के जांच अफसर करनैल सिंह के अनुसार 16 अप्रैल को वर्धमान चौक के पास गश्त के दौरान सूचना मिली के आरोपी स्नेचिंग की वारदातें करने के आदी हैं। वह किसी वारदात को अंजाम देने के लिए गुरु अर्जुन देव नगर इलाके मे घूम रहे हैं। इस पर आरोपियों को काबू कर लिया, पूछताछ में आरोपियों ने छीने हुए मोबाइल बरामद करवाए।

खबरें और भी हैं...