शॉर्ट सर्किट से घर में पहली मंजिल पर आग, एक झुलसा
लुधियाना| जवाहर नगर कैंप में सब्जी मंडी के नजदीक दीपक कुमार के घर में अचानक आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया। घर में मौजूद दीपक कुमार आग में झुलस गया। उसे निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात दस बजे के करीब दीपक कुमार के घर पहली मंजिल पर अचानक आग लग गई। इसका कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। इस हादसे में घर में पड़ा कुछ सामान भी जल गया।