पुलिस मुलाजिमों से मिसबिहेव किया, कारोबारी भाइयों पर पर्चा
लुधियाना| पुलिस मुलाजिमों से मिसबिहेव करने के आरोप में दो कारोबारी भाइयों पर थाना शिमलापुरी पुलिस ने मामला दर्ज किया है। ये मामला हेड कांस्टेबल रामपाल की शिकायत पर दर्ज किया गया है। आरोपियों की पहचान साइकल पार्ट्स कारोबारी चेत सिंह नगर के हरमन सिंह और गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार रामपाल सिंह ने शिकायत दी कि सोमवार रात उन्होंने पुलिस पार्टी के साथ अरोड़ा पैलेस के पास नाकाबंदी की थी। वहां से गाड़ी में निकल रहे दोनों भाइयों की एक अन्य कार से टक्कर हो गई। टक्कर मारने वाले का पीछा करने की जगह दोनों भाई नाके पर आकर खड़े मुलाजिमों से बहसने लगे, इनमें एक ने खुद को ह्यूमन राइट्स का मेंबर भी बताया। मुलाजिमों ने बड़े अफसर से बात करवाने की कोशिश की तो उनसे भी मिसबिहेव किया गया।