तेजधार हथियार दिखा युवक से छीनी नकदी, सोने की चेन
लुधियाना| तेजधार हथियार दिखाकर युवक से सोने की चेन और चार हजार रुपए छीनने वाले दो आरोपियों पर थाना कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज किया है। ये मामला अमरपुरा के बंटी चौहान की शिकायत पर दर्ज किया गया है। आरोपियों की पहचान सेंसी मोहल्ला के साजन और गोरा के रूप में हुई है। पुलिस शिकायत में बंटी ने बताया कि 16 अप्रैल देर रात वह सिविल हॉस्पिटल की बैक साइड जा रहा था। वहां आरोपियों ने उसे घेर लिया और तेजधार हथियार दिखा नकदी और चेन लेकर फरार हो गए। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।