आर्थिक तंगी से परेशान होकर नहर में कूद जान दी
लुधियाना| आर्थिक तंगी के चलते गुरु नानक कॉलोनी के 45 साल के व्यक्ति ने नहर में कूदकर खुदकुशी कर ली। मौके पर थाना डाबा के हेड कांस्टेबल मेवा राम ने मंगलवार को लाश का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा मृतक राजीव शर्मा की प|ी अंजू बाला के बयान पर धारा-174 की कार्रवाई कर लाश वारिसों को सौंप दी है। राजीव शर्मा अपनी प|ी और 13 साल की बेटी और 19 साल के बेटे के साथ गली नंबर चार गुरु नानक कॉलोनी में रहता था। राजीव प्राइवेट फैक्टरी में काम करता था। मगर बीमारी के कारण तीन महीने से काम छोड़ कर घर ही रहता था।