शरारती तत्वों के खिलाफ सख्ती बरतने की मांग की
लुधियाना| श्री महादेव सेना की ओर से पुलिस कमिश्नर सुखचैन सिंह गिल को बुके देकर सम्मानित किया गया। चेयरमैन सुशील कपूर लक्की, पंजाब यूथ प्रधान नवेद हुसैन ने सीपी से कहा कि कुछ शरारती तत्व खिलाफ सोशल मीडिया पर फेक पोस्टें डाल हिंदू-सिख भाईचारे में दरार डालने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने सीपी से ऐसे तत्वों पर नकेल कसने और शहरवासियों की सुरक्षा के लिए लॉ एंड ऑर्डर मेंटेन करने की मांग की। सीपी ने उन्हें पुलिस की ओर से पब्लिक की सुरक्षा करने का पूर्ण आश्वासन दिया। इस मौके पर सेना के शिव शंकर लाडी, लक्ष्मण प्रजापत, सन्नी मौजूद थे।