पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • स्नेचरों ने छीना महिला का पर्स, पति ने राहगीरों की मदद से पीछा कर पकड़ा

स्नेचरों ने छीना महिला का पर्स, पति ने राहगीरों की मदद से पीछा कर पकड़ा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना| पति और बेटी के साथ रिक्शा पर घर जा रही महिला से बाइक सवार स्नेचरों ने पर्स छीन लिया। पर्स में मोबाइल, नकदी और जरूरी डॉक्यूमेंट थे। पीड़िता के पति ने वहां से निकल रहे बाइक सवार युवकों की मदद से पीछा कर आरोपियों को काबू कर लिया और जमकर धुनाई करने के बाद थाना डिवीजन नंबर तीन पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने गली नंबर तीन राम नगर बाबा थाना सिंह चौक के इरशाद अंसारी की शिकायत पर आरोपियों पर मामला दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान हरबंसपुरा के अकरम अली और मंजूर आलम के रूप में हुई है।

पुलिस शिकायत में इरशाद अंसारी ने बताया कि उसकी प|ी अपने मायके सहारनपुर गई थी। प|ी और बेटी को वापस लेकर 15 अप्रैल रात करीब पौने एक बजे वह लुधियाना पहुंचा और रेलवे स्टेशन से घर जाने के लिए रिक्शा किया। ब्राउन रोड पर वैली स्कूल के पास पहुंचा तो पीछे से प्लेटिना बाइक पर आए आरोपी उसकी प|ी का मोबाइल छीनकर फरार हो गए।

बाइक सवारों ने की मदद: इरशाद ने बताया कि आरोपी जैसे ही भागे पीछे से बाइकों पर कुछ लड़के से वहां से निकले। उसने प|ी और बेटी को घर भेज दिया और लड़कों से मदद मांगी तो वह उसे साथ लेकर आरोपियों का पीछा करने लगे। उसके साथ आरोपियों का पीछा कर रहे पल्सर बाइक सवार युवक ने धर्मपुरा में आइस फैक्टरी के साथ वाली गली में टक्कर मार कर आरोपियों को बाइक से गिरा दिया और उन्हें काबू लिया।

खबरें और भी हैं...