घर में सो रहा था व्यक्ति, चोर ले गए दो फोन और स्कूटरी
लुधियाना| घर में सो रहे व्यक्ति के सिरहाने पड़े दो मोबाइल और घर के अंदर खड़ी जुपिटर स्कूटरी किसी ने चुरा ली। थाना हैबोवाल पुलिस ने गली नंबर छह साउथ सिटी में स्थित सुरजीत सिंह के मकान में किराए पर रहने वाले विशाल कुमार की शिकायत पर नामालूम आरोपी पर मामला दर्ज किया है। पुलिस शिकायत में विशाल ने बताया कि 13 अप्रैल रात को वह घर में सो रहा था। सुबह उठा तो देखा कि उसके दोनों मोबाइल और स्कूटरी गायब थी। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।