पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • सिविल अस्पतालों का स्वच्छता सर्वेक्षण किया

सिविल अस्पतालों का स्वच्छता सर्वेक्षण किया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खन्ना| सिविल सर्जन लुधियाना डॉ. परविंदरपाल सिंह सिद्धू की हिदायतों पर जिले भर के सिविल अस्पतालों में स्वच्छता सर्वेक्षण कराया जा रहा है। इसके तहत असिस्टेंट सिविल सर्जन डा. महिंदर सिंह की अगुवाई में एक टीम ने सिविल अस्पताल खन्ना और कम्युनिटी हेल्थ सैंटर मानूपुर का निरीक्षण किया। इन दोनों अस्पतालों में सफाई प्रबंधों के साथ साथ मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं का फीडबैक भी लिया गया। एसीएस ने एक फार्म भरा, जिसके आधार पर अस्पतालों को नंबर और ग्रेड मिलेगा। इस मौके पर एसएमओ डॉ. मनोहर लाल, खन्ना के एडिशिनल एसएमओ डॉ. एमएस भसीन, डॉ. रुबीना, डॉ. मधुर, बलवीर सिंह, बहादुर सिंह, हरविंदर कौर, लक्ष्मण सिंह, गुरमिंदर सिंह भी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...