पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • शहर में फिल्म, प्री वेडिंग की शूटिंग को रोजाना देने होंगे 15 से 25 हजार

शहर में फिल्म, प्री-वेडिंग की शूटिंग को रोजाना देने होंगे 15 से 25 हजार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर में अब फिल्म, डॉक्यूमेंट्री, गाने की वीडियो और प्री-वेडिंग समेत किसी भी तरह की शूटिंग के लिए रोजाना 15 से 25 हजार रुपए चुकाने होंगे। यह फीस शहर में शूटिंग के लिए इस्तेमाल होने वाले एरिया के हिसाब से वसूली जाएगी। टूरिज्म महकमे के लेटर के बाद निगम ने यह फीस तय कर सरकार को भेज दी है। बता दें कि टूरिज्म महकमा व लोकल गवर्नमेंट, दोनों ही कैबिनेट मंत्री नवजोत सिद्धू के पास है। इसलिए निगम पूरी तेजी से इसे सिरे चढ़ाने में जुटा हुआ है। इस प्रपोजल में शूटिंग के लिहाज से शहर को तीन केटेगरी में बांटा गया है। पहली केटेगरी फर्स्ट क्लास एरिया की है, जिसमें फिरोजपुर रोड के दोनों तरफ का पॉश इलाका है तथा यहां रोजाना फीस 25 हजार है। दूसरा एरिया ओल्ड सिटी का है जहां शूटिंग की रोजाना फीस 20 हजार है। तीसरा एरिया निगम लिमिट का आउटर एरिया है, जहां शूटिंग पर रोजाना 15 हजार देने पड़ेंगे। निगम के इस प्रपोजल पर अब सरकार नोटिफिकेशन जारी करेगी। जिसके बाद निगम हाउस में मंजूर कर इसे लागू कर दिया जाएगा।

टूरिज्म महकमे के लेटर पर नगर निगम ने भेजा प्रपोजल, शूटिंग के लिए सिटी के अंदर डेवलप होंगी कई जगहें

सरकार जारी करेगी नोटिफिकेशन

शहर में शूटिंग को बढ़ावा देने के मकसद से निगम अच्छी लोकेशनों को ब्यूटीफाई भी करेगा। इसमें लैय्यर वैली, रोजगार्डन, रखबाग जैसी जगहें शामिल हैं। इसके अलावा शहर में दूसरी जगहें भी ढूंंढी जाएंगी। यहां पर निगम बुर्ज खलीफा, एफिल टावर, ताजमहल, लाल किला जैसी चर्चित व ऐतिहासिक जगहों के डमी बनाकर भी लगाएगा ताकि लोगों को शूटिंग के लिए यहां आकर्षित किया जा सके।

शूटिंग के लिए अच्छी लोकेशन होंगी ब्यूटीफाई

निगम की इनकम, परमिशन के लिए सिंगल विंडो

सरकार के इस कदम से आर्थिक तंगी से जूझ रहे नगर निगम को इनकम होगी। अभी ऐसी शूटिंग के लिए निगम कोई पैसा नहीं लेता था। वहीं, पंजाब में टूरिज्म को बढ़ावा देने के मकसद से सरकार इसकी परमिशन के लिए सिंगल विंडो बनाएगी। यह ऑनलाइन सिस्टम होगा तथा रेट उसमें फीड होंगे। कोई भी एडवांस पेमेंट कर लोकेशन व दिन चुनकर शूटिंग कर सकेगा। अगर किसी को साथ में दूसरी सुविधाएं भी चाहिए तो उसकी भी फीस भरी जा सकेगी। यह प्रपोजल पंजाब के लिए बन रही नई टूरिज्म पॉलिसी का हिस्सा बनेगी। बता दें कि अभी न तो शूटिंग के लिए कोई फीस है और न ही परमिशन का कोई सिस्टम। ऐसे में बाहरी जगहों से आने वालों को इसके बारे में पता नहीं चल पाता और शूटिंग के जरिए पंजाब की टूरिज्म इंडस्ट्री को फायदा नहीं मिल पाता।

वॉटर टैंकर के भी वसूलेंगे पैसे

इसके साथ-साथ शूटिंग की जगहों पर अगर किसी को नगर निगम से फायर ब्रिगेड की गाड़ी और वॉटर टैंकर चाहिए तो उसके लिए भी रोजाना के हिसाब से पैसे वसूले जाएंगे। फायर ब्रिगेड की गाड़ी मंगवाने पर रोजाना 25 हजार रुपए देने होंगे। वहीं, पानी के टैंकर के लिए प्रति टैंकर के हिसाब से 500 रुपए लिए जाएंगे। इसके लिए निगम एक्सईएन से परमिशन लेकर टैंकर दिया जा सकता है।

रेट तय कर सरकार को भेजे

टूरिज्म महकमे के लेटर पर हमने एरिया की केटेगरी के हिसाब से रेट तय कर सरकार को भेज दिए हैं। अब वहां से यह रेट नोटिफाई होंगे, तो निगम फीस लेना शुरू कर देगा। -विवेक वर्मा, सुपरिंटेंडेंट, नगर निगम

खबरें और भी हैं...