पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कमजोर वेदर सिस्टम से दिन का पारा 390

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में बने कमजोर वेदर सिस्टम (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) के चलते शुक्रवार को भी दिन में बादल छाए, लेकिन बाद दोपहर तेज धूप का भी असर रहा। हालांकि एक दिन पहले मौसम थोड़ा नरम था, लेकिन शुक्रवार को दोपहर के बाद हवाएं भी गर्म चलीं। इससे दिन का पारा वीरवार की तरह सामान्य से .5 डिग्री बढ़ते हुए 39.6 डिग्री दर्ज हुआ। जबकि रात का पारा भी सामान्य 22.6 डिग्री की जगह 25.6 तक ही नीचे जा पाया। पीएयू मौसम विशेषज्ञ डॉ. केके गिल के मुताबिक वेदर सिस्टम का असर अभी एक दिन और रहेगा। इससे दिन के समय बादल छाने के साथ हल्की हवाएं भी चलेंगी। उनके मुताबिक अगले पांच दिनों तक मैक्सिमम पारा औसतन 39 से 41 डिग्री के बीच रह सकता है और दिन के समय हवाएं भी 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक चलेंगी। अगर पिछले सप्ताह की बात करें तो दिन का पारा एक ही दिन 12 मई को 41 डिग्री पहुंचा था। पिछले सप्ताह में दिन का पारा औसतन अधिकतम 38.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है।

फिलहाल गर्मी से राहत: बता दें कि पूरे महीने में एवरेज दिन का पारा 40.2 और रात का पारा 23.9 डिग्री रहता है। लेकिन इस बार अभी तक एवरेज 37-38 डिग्री ही पारा रिकॉर्ड हुआ है। इसके पीछे मुख्य कारण यही है कि लगातार एक के बाद एक वेदर सिस्टम बन रहा है। जिससे बादल छाने, हवाएं चलने और बारिश होने से तापमान अभी ज्यादा दिनों तक बढ़ नहीं पाया।

खबरें और भी हैं...